अल्सर कैसे पहचाने?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 14:54

इन लक्षणों से पता चलता है अल्सर
पेट का अल्सर बहुत तकलीफदेह होता है। पेट के अल्सर में पेट में छाले हो जाते हैं और इससे घाव भी हो जाते हैं। अल्सर की समस्या अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान के कारण होती है। जब अधिक समय तक खाने-पीने का क्रम ढंग से नही होता है तो पेट में छाले हो जाते है और इनके फूटने पर ये घाव का रूप का ले लेते हैं। इसको ही पेट का अल्सर होना कहते हैं। पेट के अल्सर का रोग कभी-कभी काफी घातक साबित हो सकता है। यह भी जानें
बता दें कि अल्सर शरीर के अंदर छोटी आंत के शुरुआती स्थान या म्यूकल झिल्ली पर होने वाले छाले या घाव होते हैं। अल्सर का प्रमुख कारण पेट में एसिड बढ़ना, चाय, कॉफी, सिगरेट व शराब आदि का अधिक सेवन है। इसके अलावा ज्यादा खट्टी, मसालेदार और गर्म पदार्थ का सेवन करने से अल्सर की समस्या हो जाती है। खान-पान के साथ ही अधिक तनाव से भी अल्सर का रोग हो जाता है। इन लक्षणों से पता चलता है कि आप पेट के अल्सर की चपेट में हैं। पेट के ऊपरी भाग में दर्द होना- अल्‍सर की समस्या होने पर पेट के ऊपरी भाग में काफी दर्द होता है। ऐसा देखा जाता है कि अल्सर में खाने के बाद पेट में दर्द शुरू हो जाता है। इसके अलावा खाली पेट रहने से भी दर्द होता है। अल्सर में आहार नली के निचले हिस्से में छाले पड़ जाते हैं। कभी-कभी तो आहार नली में छिद्र भी हो जाता है और आहार नली में तेज जलन होती है।एसिड बनना- जब हम कुछ खाते हैं तो आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनता है। इससे ही भोजन का पाचन होता है। कभी-कभी बदहजमी के कारण एसिड ऊपर की ओर आहार नली में चला जाता है और इससे जलन महसूस होती है। इसका असर गले, दांत, सांस आदि पर पड़ने लगता है। इससे मुंह में छाले पड़ जाते हैं।

खून की उलटी होना- अल्सर में ऐसा देखा जाता है कि उलटी होती है या उलटी आने जैसा महसूस होता है। जब अल्‍सर बढ़ जाता है तो दिक्कतें बढ़ती हैं और कभी-कभी खून की उलटी भी हो सकती है। ऐसे में मल का रंग भी काला हो जाता है।

एसिडिटी का रिफ्लेक्शन होना- अल्‍सर होने पर सीने में दर्द की शिकायत होती है। यह दर्द एसिडिटी रिफ्लेक्शन के कारण होता है। बताते चलें कि दिल का दर्द सीने के ऊपरी भाग में होता है और कभी-कभी एसिडिटी की वजह से भी उसी जगह दर्द होता है। इसके चलते बिना जांच के दोनों में फर्क करना मुश्किल होता है।वजन कम हो जाना- पेट के अल्‍सर रोग से परेशान लोगों का वजन बहुत तेजी से घटने लगता है। इसके पीछे कारण है कि अल्‍सर होने पर मरीज खाने को लेकर उदासीन हो जाता है। इसके चलते वजन कम होने लगता है। इसके अलावा खाना अच्‍छे से न पच पाने के कारण वजन घटने लगता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info